ग्राम पंचायत कवास (बाड़मेर) | 5-वर्षीय मास्टर विज़न डॉक्यूमेंट
न बिकेगा वोट, न रुकेगा विकास!
फोटो
यहाँ लगाएँ
यहाँ लगाएँ
हनुमान राम
Social & RTI Activist (भावी सरपंच पद प्रत्याशी)
राम-राम सा! कवास के मेरे आदरणीय बुजुर्गों, युवा साथियों और माताओं-बहनों,
अब तक के चुनावों में आपने कई वादे सुने होंगे, लेकिन चुनाव के बाद जनता को पंचायत के चक्कर काटने पड़ते हैं। मैं हनुमान राम (Social & RTI Activist), आपके बीच कोई झूठा वादा लेकर नहीं, बल्कि कवास के 5 साल के विकास का लिखित और कानूनी रोडमैप लेकर आया हूँ, अगर आप मुझे सरपंच चुनते हैं, तो मेरा यह घोषणा-पत्र मेरी 'शपथ' होगा, जिस पर मैं पहले दिन से कार्य शुरू करूँगा,
"मैं चुनाव लड़ने नहीं, 5 साल की जवाबदेह व्यवस्था बनाने आया हूँ।
मुझे आपका वोट नहीं, भ्रष्टाचार मुक्त कवास के लिए आपका विश्वास चाहिए।"
📱
डिजिटल विज़न
स्कैन करें
स्कैन करें
01
कवास ट्रॉमा सेंटर: आपातकालीन इलाज हेतु आधुनिक ट्रॉमा सेंटर (24x7 इमरजेंसी सेवा)।
02
आधुनिक खेल मैदान: राजस्व विभाग से भूमि आवंटन करवाकर विशाल खेल मैदान का निर्माण।
03
ओपन जिम (Open Gym): युवाओं और नागरिकों के स्वास्थ्य व फिटनेस के लिए आधुनिक जिम।
04
फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई: आबादी क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क हाई-स्पीड इंटरनेट।
05
100% सोलर स्ट्रीट लाइट्स: मुख्य सड़कों व सार्वजनिक जगहों पर सोलर लाइटें लगवाना।
06
आधुनिक शमशान पार्क: शमशान घाट को 'शांति उपवन' (पार्क व सिटिंग बेंच) के रूप में विकसित करना।
07
स्मार्ट व सुरक्षित स्कूल: CCTV कैमरे, डिजिटल बोर्ड, लाइब्रेरी निर्माण और शिक्षा बजट की पैरवी।
08
अटल ज्ञान केंद्र व फ्री लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आधुनिक डिजिटल साक्षरता केंद्र।
09
AI व नाइट-विज़न CCTV: मुख्य चौराहों और मार्केट पर AI से लैस 24x7 CCTV कैमरे।
10
कॉर्पोरेट CSR फंड प्रोजेक्ट्स: कंपनियों के CSR फंड से बड़े विकास प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाना।
11
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्राम पंचायत में 100% पारदर्शिता और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना।
12
कवास पुलिस चौकी: कानून व्यवस्था और व्यापारिक सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस चौकी।
13
कचरा प्रबंधन प्रणाली: सफाई कर्मचारी, कचरा निस्तारण टेंडर और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी।
14
पशु चिकित्सा विस्तार: पशु चिकित्सालय में सुविधाओं का सुधार और आधुनिक विस्तार।
15
नाड़ियों का जीर्णोद्धार: ऐतिहासिक नाड़ियों की खुदाई, पाल बंधाई और पूर्ण जीर्णोद्धार।
16
गबन पर कानूनी कार्रवाई: फंड में भ्रष्टाचार पर तत्काल निलंबन, रिकवरी और सख्त कार्रवाई।
17
निःशुल्क ई-मित्र सेवा: पंचायत भवन में नागरिकों के आवेदनों व प्रमाण-पत्रों के लिए फ्री सेवा।
18
हर घर जल मास्टर प्लान: प्रत्येक घर और ढाणी तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने हेतु ठोस मास्टर प्लान।
19
मानक सड़कें व ड्रेनेज: पक्की सड़कों का निर्माण, गलियों में CC व जल निकासी के लिए पक्की नालियां।
20
पशुओं हेतु खेळी व प्याऊ: गौ माता व बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था।
21
कवास वेबसाइट व ऐप: नागरिक शिकायत/सुझाव पोर्टल, जहाँ 15-30 दिन में समाधान की गारंटी।
22
राजीविका (SHG) सहयोग: महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं, ऋण और स्वरोजगार से जोड़ना।